PM Awas Yojana: घर की मुराद पूरी करने वाली जबरदस्त स्कीम, होम लोन ब्याज पर मिलती है सब्सिडी
PM Awas Yojana: इस योजना में पहली बार घर खरीदने वालों को CLSS (Credit linked subsidy) दी जाती है. नया घर खरीदने पर होम लोन (Home Loan) में ब्याज सब्सिडी मिलती है. यह सब्सिडी ज्यादा से ज्यादा 2.67 लाख रुपये तक मिलती है. PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवाज योजना एक सरकारी स्कीम है जिसके तहत कमजोर आय वर्ग के सभी लोगों या परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है. सरकार ने इस स्कीम के तहत मार्च 2022 तक देशभर में 2 करोड़ घर बनाने का लक्ष्य है. इसके लिए पात्रता की अलग-अलग शर्तें हैं, जिसके तहत बेनिफिट दिया जाता है. योजना को शहरी और ग्रामीण के लिए लागू किया गया है. पिछले साल सरकार ने ऐलान किया है कि प्रधानमंत्री आवाज योजना- ग्रामीण का फायदा मार्च 2024 तक मिलता रहेगा. पहली बार घर खरीदने वालों को फायदा इस योजना में पहली बार घर खरीदने वालों को CLSS (Credit linked subsidy) दी जाती है. नया घर खरीदने पर होम लोन (Home Loan) में ब्याज सब्सिडी मिलती है. यह सब्सिडी ज्यादा से ज्यादा 2.67 लाख रुपये तक मिलती है. सालाना आय के हिसाब से चार कैटेगरी तय किए गए हैं, पहला, अगर इनकम 3-6 लाख रुपये त...